महनार: भैंस चराने के विवाद में दियारा में हिंसक झड़प, मारपीट और फायरिंग से फैला तनाव
पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर दियारा में भैंस चराने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, गेंहू के खेत में 40-50 की संख्या में भैंस चर रही थी, जिसका विरोध बहलोलपुर निवासी देवन कुमार ने किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई।आरोप है कि संख्या अधिक होने के कारण भैंस चरा रहे लोगों