इस्लामनगर अलीगंज: मोहर्रम पर्व को लेकर अलीगंज में उत्साह, पैक परंपरा बनी आकर्षण का केंद्र
अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाए जाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसको लेकर समाज के लोगों ने बुधवार को 8 बजे बताया कि पर्व को लेकर विभिन्न गांवों और मोहल्लों में ताजिया, अखाड़ा और मातमी जुलूस की तैयारियां जोरों पर हैं। इस दौरान पैक की परंपरा विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।