गड़हनी: गड़हनी प्रखंड में अवारा कुत्तों का बढ़ा आतंक, ग्रामीणों में भय व्याप्त
अवारा कुत्तों के आतंक से गड़हनी प्रखंड और नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत और भय व्याप्त है। ये कुत्ता झुंड में घूम रहे है और अकेला पाकर लोगों को काट रहे है। कुछ दिन पहले गड़हनी बाजार पर करीब 30 लोगों को एक दिन में कुत्तों ने काट दिया था। इसके डर से लोग घरों से नहीं निकल रहे है। प्रशासन से इस पर कार्रवाई करने की ग्रामीणों ने मांग किया है।