ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर बस स्टैंड पर मिला लावारिस बैग, फालूदा वाले ने मालिक तक पहुंचाया
शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर अंतर्राज्यीय बस स्टैंड पर तीन दिन पहले लावारिस हालत में मिले बैग को एक फालूदा का ठेला लगाने वाले ईमानदार बनवारी कुशवाह के कारण दोबारा उसके मालिक को मिल सका। बैग में करीब 6 लाख के गहने रखे हुए थे। दरअसल खंडवा के रहने वाले संदीप कुमार सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के औरैया के रहने वाले हैं।