चकिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-17 सुल्तानपुर एवं बूथ संख्या-49, 50 बेदहा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बूथ अध्यक्ष एवं BLA-2 के साथ बैठक कर विधायक कैलाश खरवार द्वारा प्रारूप-6 भरवाया गया,अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोडने व विशेष गहन पुनरीक्षण को सफल बनाने पर जोर दिया।