जमुई: रामसागर बगीचा में क्रिकेट खेलने को लेकर दो युवक ने मूकबधिर युवक के साथ की मारपीट,इलाज के लिए लाया अस्पताल
Jamui, Jamui | Jun 7, 2024 सिकंदरा थाना क्षेत्र के रामसागर बगीचा में क्रिकेट खेलने को लेकर दो युवक ने एक मूकबधिर युवक को विकेट से मारकर घायल कर दिया। जिसके परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए शुक्रवार की सुबह सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान राम सागर गांव निवासी अरविंद महतो का पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है।