पटना ग्रामीण: मीठापुर बाईपास पुल के नीचे बाइक की टक्कर से पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल
पटना के मीठापुर बाईपास पुल के नीचे रामकृष्ण नगर की ओर जाने वाली सड़क पर शनिवार को सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने पैदल चल रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पटना यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत इलाज