बस्ती पुलिस द्वारा शनिवार को दिन में लगभग 4 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि सोनहा थाने की पुलिस टीम द्वारा लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त रहमत को शिवा घाट से गिरफ्तार किया गया है। सोनहा थाना प्रभारी ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था और अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।