तमकुही राज: नरहवा चवरा में कुछ लोगों ने की नीलगाय की हत्या, जांच में जुटी विशुनपुरा पुलिस
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा। उक्त वीडियो विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव नरहवा चवरा का बताया जा रहा। ग्रामीणों के अनुसार कुछ लोगों ने जाल में नीलगाय को फंसाकर उसकी हत्या किये है। शनिवार शाम को जब गांव के बच्चे शौच के लिए चवरा में गये तो उन्हें देख आरोपी भाग गये। विशुनपुरा थाने की पुलिस ने विधिक कार्रवाई में जुटी है।