लापुंग: विधानसभा में विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने बालू खनन ग्राम सभा को देने की आवाज उठाई
Lapung, Ranchi | Jul 30, 2024 विधानसभा में विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने बालू खनन ग्राम सभा को देने की उठाई आवाज उन्होंने कहा कि बालू खनन के मामले में झारखण्ड की ग्राम सभाओं को अपने क्षेत्र में पर्याप्त अधिकार देने की जरूरत है. इससे एक ओर ग्राम सभाओं के गठन का उद्देश्य पूरा होगा वहीं दूसरी तरफ झारखण्ड की खनिज और इसकी धरोहर पर ग्राम सभा की सीधी निगरानी होगी।