रामगढ़ चौक: नोनगढ़ पंचायत के मुखिया पति ने न्यायालय में किया समर्पण, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर छुड़ाने का है आरोप
नोनगढ़ पंचायत की मुखिया जूली देवी के पति दिलीप कुमार उर्फ पारो शुक्रवार सुबह 10 बजे न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।जानकारी के अनुसार पारो पर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस से जबरदस्ती छुड़ाने तथा समर्थकों के साथ पुलिस टीम पर हमला कर व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में तेतरहाट थाना में कांड संख्या 45/26 दर्ज किया गया था। तब से फरार चल रहा था।