पन्ना: कलेक्टर साहेब! 8 दिन से जल, मिट्टी और फांसी सत्याग्रह पर बैठे विस्थापित, अनशन के 5वें दिन भी नहीं हुआ मेडिकल टेस्ट!
Panna, Panna | Jul 10, 2026 केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों का 'चिता आंदोलन' आज आठवें दिन और उग्र हो गया है। मिट्टी और जल सत्याग्रह के बाद अब बेबस ग्रामीणों ने 'फांसी सत्याग्रह' शुरू कर दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना पूर्ण मुआवजा दिए नियमों के खिलाफ जमीनें अधिग्रहित की हैं।