रुद्रप्रयाग में उद्घाटन से पहले ड्रीम टनल के ऊपर पहाड़ी भरभराकर गिर गई। इससे निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय लोग गुणवत्ता जांच की मांग कर रहे हैं।