नारायणपुर: तीन वर्षों से फरार धारा 307 का अभियुक्त गिरफ्तार
बिहपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में तीन वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त प्रकाश कुमार उर्फ प्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त कड्डू गांव का रहने वाला है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अभियुक्त इलाके में मौजूद है। इसके बाद बिहपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया।