मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र में लैब कर्मचारियों पर डॉक्टर ने लगाया मारपीट और पथराव का आरोप, चौकी इंचार्ज का किया घेराव
Meerut, Meerut | Jan 27, 2024 नौचंदी थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित डॉ राहुल गोयल की क्लीनिक है, उन्होंने आरोप लगाया है कि हापुड़ रोड स्थित मेट्रो पैथोलॉजी लैब पर एक मरीज की जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट गलत होने पर डॉक्टर राहुल गोयल ने पैथोलॉजी लैब पर मौजूद कर्मचारी फ़ैज़ से फोन पर बात की और रिपोर्ट गलत होने का विरोध जताया। आरोप है कि फ़ैज़ ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ डॉक्टर राहुल गोयल की क्लीनिक पर पहुंचकर वहां मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट कर उनकी क्लीनिक पर पथराव कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने नौचंदी थाने पहुंचकर चौकी इंचार्ज का घेराव किया और कार्रवाई की मांग की।