मेरठ: मेरठ स्पाइन मस्कुलर एट्रोफी बीमारी से पीड़ित बच्चे की मौत, साढ़े 17 करोड़ की वैक्सीन का नही हो पाया इंतज़ाम
Meerut, Meerut | Jan 27, 2024 मेरठ में स्पाइन मस्कुलर एट्रोफी दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे मासूम बच्चे की मौत हो गई, मासूम बच्चे को साढ़े 17 करोड़ की बेशकीमती वैक्सीन ना लगने के कारण दो हफ्तों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। गरीब परिवार मासूम को बेशकीमती वैक्सीन लगवाने के लिए पैसा नही जुटा सका, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मदद की गुहार लगाई थी।