मेरठ: कोतवाली पुलिस के सामने बदमाश ने खुद की कनपटी पर लगाया तमंचा .दी आत्महत्या की धमकी .307 में वांछित था बाद बदमाश
Meerut, Meerut | Jan 27, 2024 थाना कोतवाली क्षेत्र के बनियापाड़ा में बदमाश को पकड़ने पहुंची पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस को देखकर बदमाश ने खुद की कनपटी पर तमंचा तान लिया और पुलिस को आत्महत्या की धमकी देने लगा. 307 के मुकदमे में वांछित था बदमाश राशिद। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने बदमाश को दबोच उससे तमंचा छीन कर गिरफ्तार किया।