शामली: 16 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट और धमकी देने का आरोप, शिकायत लेकर मां-बाप पहुंचे डीएम के पास
Shamli, Shamli | Jun 15, 2026 सोमवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के मोहल्ला बरखण्डी निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचे। दंपत्ति ने कुछ युवकों पर 16 वर्षीय बेटे के साथ मारपीट करने और परिवार को धमकी देने का आरोप लगाते हुए बताया कि मामले में पुलिस में शिकायत करने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नही हुई है। सख्त कार्रवाई की मांग की।