मरवाही: जीपीएम में अवैध रूप से 28 मवेशियों को मध्य प्रदेश ले जाते 4 लोग पकड़े गए, पेंड्रा पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने जंगल के रास्ते से 28 मवेशियों (पडिया) को बिना किसी वैध कागजात के अवैध रूप से मध्य प्रदेश ले जा रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम 6 बजे जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि चार व्यक्ति जंगल के रास्ते से कुछ मवेशियों को मारते-पीटते और प्रताड़ित करते हुए कोदवाही के रास्ते पैदल आमाडांड (मध्य प्रदेश) की ओर हांकते ले जा रहे ह