परसिया: पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस ने नगर पालिका में जड़ा ताला, दो घंटे धरना देकर फूंका भाजपा सरकार का पुतला
कांग्रेस ने सोमवार को परासिया नगर पालिका में ताला बंदी कर धरना दिया। नगर में दस से बारह दिनों में पेयजल वितरण को लेकर कांग्रेस ने पहले पेंच स्टाफ क्बल से जुलूस निकाला। बारह बजे जुलूस निकाला। डेढ बजे कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने पानी की व्यवस्था बनाने के लिए सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है।