लातेहार: जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं
लातेहार: समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। वार्ड संख्या-6 की नाजमीन खातून ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई।