शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली मोहल्ले में शुक्रवार को नगर पालिका का सफाई कार्य करवा रहे थे सभासद संतोष चौहान पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया दबंगों ने इस हमले में सभासद के सिर पर चोट पहुंचाई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा