मैनपुरी: कोतवाली के पास में बाइक फिसलने से युवक हुआ घायल, उपचार के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कोतवाली थाना क्षेत्र के अवध नगर निवासी सिद्धांत कुमार पुत्र शेर सिंह बाजार करके अपने घर वापस आ रहे थे। जैसे ही वह है अपने घर के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक अचानक से फिसल गई और बाइक सवार सिद्धांत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।