मैनपुरी: मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार दो लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
सोमवार को थाना क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल निवासी सुमित कुमार और उसके साथ अर्जुन सिंह दोनों बाइक से जा रहे थे। शराब के नशे में होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर कचहरी रोड पर फिसल गई जिससे दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।