कालका: भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के चुनाव प्रचार ने पकड़ी तेजी, पति, पुत्र, पुत्रवधु लगे चुनाव प्रचार में
कालका विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा का चुनाव प्रचार लगातार तेजी पकड़ता जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के पति पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, शक्ति रानी शर्मा की दोनों पुत्रवधू चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। शक्ति रानी शर्मा को कालका विधानसभा में लोगों का समर्थन मिल रहा है।