बेगूसराय: पचम्बा में गोली मारकर घायल करने मामले में पुलिस कर रही सभी पहलुओं पर जांच, जल्द अपराधी की होगी गिरफ्तारी
सिंघौल थाना क्षेत्र के पचम्बा में बदमाशों ने विमल सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस टीम इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. घटना में संलिप्त अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. यह बातें एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही. उन्होंने बताया कि 09 अप्रैल की देर शाम गोली मारकर घायल करने की सूचना मिली.