बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के पाचंबा गांव में अपराधियों ने किसान को गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल अवस्था में किसान इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है ।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।