बेगूसराय: बेगूसराय के आकाशपुर गांव में दबंगों ने बुजुर्ग व्यक्ति को पीट पीटकर किया गंभीर रूप से घायल।
बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव में दबंगों ने बुजुर्ग व्यक्ति को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है। बताया जा रहा है की जमीनी विवाद में दबंगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।