बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने 01 अभियुक्त को दिलवाई 10 साल की सजा एवं 20 हजार रुपये अर्थदंड, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय पुलिस ने 01 अभियुक्त को 10 साल की सजा एवं 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा दिलवाई है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि हत्या, दुष्कर्म, अपहरण, मद्द निषेध जैसे बड़े मामलों को विशेष श्रेणी में रखकर स्पीडी ट्रायल के तहत अभियुक्त को सजा दिलवाई जा रही है. इसी के तहत बरौनी के एक मामले में सजा दिलवाई गई.