कालका: रणजीत चौटाला के ब्राह्मण विरोधी बयान पर ब्राह्मण सभा ने जताया रोष, पिंजौर में हुई बैठक
हरियाणा सरकार में मंत्री व हिसार लोकसभा के प्रत्याशी रणजीत चौटाला के द्वारा दिए गए ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित बयान पर ब्राह्मण सभा एचएमटी पिंजौर कालका ने आज भगवान परशुराम भवन पिंजौर में बैठक करके गहरा रोष जताया। सभा प्रधान शमशेर शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम भवन पिंजौर में ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। बैठक में पिंजौर, कालका व आसपास से ब्राह्मण समाज के