कालका: रामपुर सियुडी सूरजपुर से ब्यूटी पार्लर में काम करने गई 21 वर्षीय युवती हुई लापता, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में बुधवार को एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति के द्वारा बताया गया है कि मैं रामपुर सियुडी सूरजपुर रहने वाला हूं। शिकायतकर्ता ने बताया है कि मेरी बेटी डीएलएफ में ब्यूटी पार्लर का काम सीखने जाती थी जो घर से काम के लिए गई थी लेकिन अब तक वापस नहीं आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।