कालका: काली माता मंदिर कालका के नजदीक स्थित घर के बाहर से दो क्विंटल लोहे का सामान चोरी, मामला दर्ज
कालका पुलिस थाना में शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति दीना शर्मा के द्वारा बताया गया है कि मैं घर में रिपेयर का काम लगाया हुआ है। मेरे घर के बाहर मैंने लोहे का सामान रखा था जिसमें से दो क्विंटल लोहे का सामान कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।