कालका: सियूडी गांव के नजदीक से महिला को पुलिस ने 1 किलो 120 ग्राम गांजा सहित पकड़ा, मामला दर्ज
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के द्वारा आज सियुडी गांव के नजदीक से एक महिला को 1 किलो 120 ग्राम नशीले पदार्थ गांजा सहित पकड़ा गया है। पकड़ी गई महिला की पहचान नेहा के रूप में हुई है जो रामबाग रोड भैरो की शेर की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।