लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 40 लोगों की हुई जांच
सेवा भारती लोहरदगा की ओर से रविवार सुबह 7:30 बजे चुन्नीलाल स्कूल परिसर में 206वें निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 40 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ प्राप्त किया। शिविर में लोगों के हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, बीपी, वजन, हार्टबीट एवं ऑक्सीजन लेवल की जांच पूरी तरह निशुल्क की गई।