मांट: यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े छोटा हाथी में पीछे से दूसरे छोटा हाथी वाहन ने मारी टक्कर, चालक घायल
Mat, Mathura | Oct 21, 2026 यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को माइलस्टोन 73 के पास सड़क पर खड़े एक छोटा हाथी वाहन में पीछे से आ रहे दूसरे छोटा हाथी ने टक्कर मार दी। हादसे में दूसरे वाहन का चालक घायल हो गया। नोएडा से आगरा साइड में हुए इस हादसे मे चालक सौरभ पुत्र दाताराम निवासी ग्राम असफाबाद, थाना रसूलपुर के घुटनों में चोटें आईं।