फरीदाबाद: फरीदाबाद के लदियापुर में दो पक्षों में झगड़ा, हमले में लड़की घायल, महिला का हुआ गर्भपात
फरीदाबाद के लदियापुर गांव में 2 पक्षों के बीच झगड़ा हो गया.एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर ईंट- पत्थर- लाठी डंडों के साथ हमला कर दिया इस हमले में एक लड़की और एक गर्भवती महिला घायल हुई, शनिवार शाम 5 बजे बताया गया कि गर्भवती महिला के पेट में 3 महीने का बच्चा था जिसके पेट में लात लगने से बच्चा मिसकैरेज हो गया वहीं लड़की चाकू से घायल हो गई