अकबरपुर: पुलिस अधीक्षक ने थाना रूरा क्षेत्र में कस्बा व सिठमरा चौकी का निरीक्षण किया, पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त
जनपद में शांति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, पुलिसिंग की गुणवत्ता परखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना रूरा क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान महोदया द्वारा चौकियों का निरीक्षण करने के साथ-साथ कस्बा क्षेत्र में पैदल गश्त भी की गई।