निघासन: दुबहा गांव में हिस्ट्रीशीटर के घर वन विभाग ने किया छापा, बेसमेंट से मिली प्रतिबंधित लकड़ी; 2 हिरासत में, 7 फरार
लखीमपुर खीरी जिले के मझगई वनरेंज की टीम ने गुरुवार को निघासन तहसील क्षेत्र के दुबहा गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर इरफान के मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मकान के बेसमेंट और घर के बाहर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित लकड़ी बरामद की गई वनविभाग की टीम ने मौके से मुमताज और रामू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी जबकि हिस्ट्रीशीटर हुआ फरार।