इंदौर: रेलवे जीआरपी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, 3 आरोपियों को गुना से किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Mar 13, 2024 अलग अलग स्थानों से चोरी कर माला अपनी प्रेमिका के कमरे पर छिपाने वाले आरोपी को प्रेमिका और उसके भाई सहित जीआरपी ने गुना से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से साढ़े 21 लाख रुपए कीमत का माल बरामद हुआ है। 4 मार्च को इंदौर रेलवे स्टेशन के मुसाफिरखाना में सोए हुए यूनिन्फो टेलीकॉम सर्विस लिमिटेड का टेक्नीशियन रवि तिवारी का बैग चोरी हो गया था।