उधवा: जामनगर बंगाली पाड़ा के पास हाइवा व टोटो की भीषण टक्कर में घायल टोटो चालक की इलाज के दौरान मौत, छाया मातम
राजमहल-उधवा फोरलेन सड़क के जामनगर बंगाली पाड़ा के पास बीते मंगलवार की रात्रि हाइवा व टोटो की आमने-सामने टक्कर में गंभीर रूप से घायल टोटो चालक अबूसमा शेख की पश्चिम बंगाल के मालदा जिला में बुधवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक टोटो चालक राधानगर थाना क्षेत्र के पियारपुर का निवासी है। बुधवार की संध्या करीब 6 बजे इसकी जानकारी मिली है।