लखीसराय: लखीसराय में 5 दिवसीय राज्य स्तरीय नेचर स्टडी सह ट्रैकिंग कैंप का समापन
रविवार को लखीसराय जिला में आयोजित स्काउट एंड गाइड का राज्य स्तरीय नेचर स्टडी सह ट्रैकिंग कैंप का समापन हुआ. पूर्वाहन 10 बजे अशोक धाम मंदिर परिसर में आयोजित समापन कार्यक्रम में जिला के कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन ने राज्य के विभिन्न जिला से आए DOC एवं टीम लीडर को मोमेंटो देकर तथा प्रतिभागियों को टोपी ,टी-शर्ट एवं स्कार्फ देकर सम्मानित किया.