सासनी: निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से कई लोग घायल, राजमिस्त्री की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Sasni, Hathras | May 5, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरनगर में एक निर्माणाधीन मकान का अचानक लेंटर गिरने से मलबे में दबकर राजमिस्त्री सहित अन्य कई मजदूर घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गांव खोरना निवासी राजमिस्त्री को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। अलीगढ़ में इलाज के दौरान राजमिस्त्री की मौत हो गई।