हटा: हटा क्षेत्र में बदला मौसम, ब्लॉक मुख्यालय सहित कई गांवों में भारी बारिश जारी
Hatta, Damoh | Apr 3, 2026 हटा में बेमौषम बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है,आज सुबह से अचानक मौषम बिगड़ा और तेज बारिश शुरू हुई,हटा तहसील मुख्यालय सहित घुटरिया, रसीलपुर,सनकुइया,करैया,मडियादो अंचल के कई गांवों में गरज के साथ बारिश शुरू हुई अचानक वारिश से मौषम बदलने से लोगो को गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन कई गांव में किसान वारिश को लेकर चिंतित हैं, क्योकि अधिकतर फसलें और उपज खुले में है