नजीबाबाद: नजीबाबाद में गैस सिलेंडर आपूर्ति के संबंध में विधायक हाजी तस्लीम अहमद ने उपजिलाधिकारी नजीबाबाद से की मुलाकात
इंडेन गैस एजेंसी की ख़राब होती गैस सिलेंडर आपूर्ति संबंध में आज उपजिलाधिकारी नजीबाबाद शैलेंद्र सिंह से नजीबाबाद विधायक हाजी तसलीम अहमद ने उनके कार्यालय पर मुलाक़ात की। जिसमे एजेंसी स्वामी रोहितराज सिंह, पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र वर्मा, इंडेन आयल कॉरपोरेशन के फील्ड ऑफिसर मौजूद रहे।