विजयराघवगढ़: महावीर जयंती पर कैमोर में निकली भव्य शोभायात्रा, दिगंबर जैन समाज ने किए धार्मिक आयोजन
महावीर जयंती के पावन अवसर पर कैमोर में दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया,कार्यक्रम की शुरुआत भव्य पैदल यात्रा के साथ हुई। यह यात्रा दिगंबर जैन मंदिर संडे मार्केट से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मुरलीधर मंदिर पहुंची और पुनः मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई।