बिहारीगंज प्रखंड परिसर में चल रहे सहयोग सह जनकल्याण शिविर के दूसरे दिन 34 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 10 मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया। पहले दिन मिले 33 आवेदनों को मिलाकर दो दिनों में कुल 67 आवेदन पहुंचे हैं, जबकि 19 मामलों का समाधान हो चुका है। बावजूद इसके, शिविर में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट सकी।