शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ब्लू बर्ड स्कूल के कक्षा आठवीं के एक 13 वर्षीय छात्र पर स्कूल से घर लौटते समय धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। बुधवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार परिजनों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए चिंता जताई हैं। और कहा है कि यदि समय पर इलाज नहीं मिलता तो बच्चे की जान भी जा सकती।