औरैया: ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत औरैया पुलिस ने दो गुमशुदा बालिकाओं को खोजकर परिजनों से मिलाया, परिजनों ने सराहना की
औरैया पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत सराहनीय कार्य करते हुए दो गुमशुदा बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। बच्चियों को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों की आंखें नम हो गईं और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के प