रामानुजगंज: दीवारों पर सुनहरे अक्षरों में दर्ज हैं मेधावियों के नाम, विद्यार्थियों को मिल रही नई प्रेरणा
रामानुजगंज सोमवार रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम भवरमाल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए एक अनूठी पहल की है। विद्यालय परिसर की दीवारों पर वर्ष 2004 से लेकर बीते शैक्षणिक सत्र तक कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित किए गए हैं। जो चर्चा का विषय बन गया है