महोबा: पनवाड़ी कस्बे के पास बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | May 6, 2026 भटेवराखुर्द गांव निवासी 18 वर्षीय धर्मेंद्र व 20 वर्षीय राहुल दोनों बाइक में सवार होकर एक शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी पनवाड़ी कस्बे के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ0 द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है।